फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomato increased from Rs 20 to Rs 80 per kg in a month

Gorakhpur News: फिर तमतमाया टमाटर...एक माह में 20 से पहुंचा 80 रुपये किलो

Sat, 25 Nov 2023 02:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 02:12 PM IST
सार

महेवा मंडी में आवक बढ़ने के साथ टमाटर के दाम में लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में जो टमाटर थोक मंडी में 12 से 15 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 50 से 60 रुपये किलो तक बिकने लगा है। वहीं खुदरा में जो टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 80 रुपये किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
Tomato increased from Rs 20 to Rs 80 per kg in a month
टमाटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

टमाटर एक बार फिर तमतमाने लगा है। एक महीने में ही कीमत में 60 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। फुटकर बाजार में जो टमाटर अक्तूबर में 20 रुपये किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत 80 रुपये किलो पहुंच गई है।

विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक, कीमत के बढ़ने की वजह टमाटर की कम आवक और सहालग के चलते मांग का ज्यादा होना है। बंगलूरू से टमाटर आना अब बंद है, सिर्फ नासिक से ही पूरे देश में आपूर्ति हो रही है। लोकल टमाटर करीब दस दिन बाद आना शुरू होगा, यानी इस दौरान टमाटर का भाव और चढ़ सकता है।
विज्ञापन


महेवा मंडी में आवक बढ़ने के साथ टमाटर के दाम में लगातार गिरावट आ रही थी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में जो टमाटर थोक मंडी में 12 से 15 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 50 से 60 रुपये किलो तक बिकने लगा है। वहीं खुदरा में जो टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 80 रुपये किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर के आढ़ती संतोष सोनकर ने बताया कि 10 नवंबर तक मंडी में टमाटर की आवक लगातर बढ़ रही थी, लेकिन 10 नवंबर के बाद से टमाटर की आवक लगातार गिरावट हो रही है। बताया कि जहां महेवा मंडी में आम दिनों में चार से पांच गाड़ियों में 100 टन टमाटर की आवक प्रतिदिन होती थी, वहीं इन दिनों मंडी में सिर्फ एक से दो गाड़ी टमाटर ही पहुंच रहा है, इसका असर बाजार में दिख रहा है। लगन मुहूर्त की भी शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में टमाटर की मांग भी बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि मांग की तुलना में आवक कम होने से टमाटर के दाम में लगातार बढ़ रहे हैं। बताया कि आने वाले दिनों में टमाटर के भाव में और तेजी आ सकती है।

प्याज का दाम भी बढ़ा
सहालग के शुरू होने के साथ ही प्याज के दाम में भी वृद्धि हुई है। प्याज के थोक व्यापारी सोनू प्रजापति ने बताया कि मंडी में शुक्रवार को प्याज के दाम में दो रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। थोक में प्याज 40 से 48 रुपये किलो के बीच बिके। हालांकि इसका असर खुदरा बाजार पर देखने को नहीं मिला। खुदरा बाजार में शुक्रवार को प्याज 60 से 70 रुपये किलो के बीच ही बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed