फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomato flu symptoms being found in 10 to 12 patients daily

टोमैटो फ्लू: रोजाना 10 से 12 मरीजों में मिल रहे लक्षण, घबराएं नहीं, विशेषज्ञों की ले सलाह

Tue, 13 Sep 2022 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टोमैटो फ्लू के मामले अब तक सामने नहीं आए हैं। कुछ स्कूलों से सूचना मिली है कि कुछ विद्यार्थियों में टोमैटो फ्लू के लक्षण मिले हैं। ऐसे स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Tomato flu symptoms being found in 10 to 12 patients daily
टोमैटो फ्लू (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में टोमैटो फ्लू के लक्षण वाले मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग व निजी चर्म रोग विशेषज्ञों के पास प्रतिदिन 10 से 12 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर टोमैटो फ्लू के लक्षण के आधार पर इलाज कर रहे हैं। मरीजों को एहतियात बरतने के साथ ही आठ से 10 दिनों तक आइसोलेट रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि टोमैटो फ्लू के लक्षण वाले मरीज हर दिन मिल रहे हैं। ऐसे मरीजों की उम्र छह से 10 वर्ष के बीच है। बच्चों के शरीर पर दाने निकल रहे हैं। पानी भरे हुए दाने शरीर की अंगुलियों से लेकर तलवे और मुंह के आसपास और उसके अंदर तक निकल रहे हैं।
विज्ञापन


मुंह के दाने को लोग छाला समझकर इलाज कर रहे हैं, जबकि छाले और इस दाने में काफी फर्क है। इसी लक्षण के आधार पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी में बुखार के साथ खुजली हो सकती है, जिसकी दवा दी जा रही है। यह आठ से 10 दिनों में ठीक हो जाती है। अगर किसी को लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छोटे बच्चों को बचाएं

डॉ. एनके वर्मा ने कहा कि संक्रामक बीमारी होने की वजह से छोटे बच्चों को बचाने की जरूरत है। यह बीमारी छोटे बच्चों पर ज्यादा असर करती है। इसलिए अगर घर में किसी अन्य को दिक्कत है, तो बच्चों से दूरी बनाएं रखें। बड़े भी बीमारी से बचकर रहें। उन्हें भी यह बीमारी हो सकती है।  

जांच की नहीं है जरूरत
डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि शरीर पर पानी भरे हुए दाने, अंगुलियों और तलवे पर दाने, मटर से छोटे दाने, बुखार, खुजली होने पर जांच की जरूरत नहीं है। अब तक टोमैटो फ्लू की जांच की कोई सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है। अगर लक्षण दिखते हैं, तो जांच कराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर की सलाह पर तत्काल दवा का सेवन शुरू करें।

स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाएगी
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टोमैटो फ्लू के मामले अब तक सामने नहीं आए हैं। कुछ स्कूलों से सूचना मिली है कि कुछ विद्यार्थियों में टोमैटो फ्लू के लक्षण मिले हैं। ऐसे स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा। एसीएमओ डॉ. एके चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीएमओ टीम के साथ मंगलवार को स्कूलों में जांच के लिए जा सकते हैं। अगर कोई बच्चा टोमैटो फ्लू से पीड़ित मिलता है तो इलाज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed