{"_id":"6803ed2f15cf0b0ad00a17bd","slug":"todays-up-works-on-odop-and-odmc-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-907100-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज का यूपी ओडीओपी और ओडीएमसी पर करता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज का यूपी ओडीओपी और ओडीएमसी पर करता है काम
विज्ञापन
- मानबेला मैदान में लोकार्पण-शिलान्यास के बाद सीएम ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
गोरखपुर। मानबेला मैदान में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। साथ बीते आठ साल में यूपी में हुए बदलाव पर भी चर्चा की। कहा कि अभी बीते 25 मार्च को आठ साल की उपलब्धियां बताई थीं। अब 25 दिन बाद ही फिर डेढ़ हजार करोड़ के विकास कार्य लेकर जनता के बीच में आए हैं। कहा कि आज का यूपी ओडीओपी और ओडीएमसी पर काम करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर भुखमरी से मरते थे तो बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या को मजबूर होते थे। परिस्थितियों में परिवर्तन करने की बजाय तबकी सरकारों ने समाज को जाति, क्षेत्र, मजहब के नाम पर बांटने और दंगा कराने का काम किया। दंगा कराने के बाद दोनों समुदायों से अलग अलग मिलकर उनका हितैषी बनने का दिखावा किया। उन्होंने कहा कि आज आठ साल से यूपी में दंगा नहीं, बिना भेदभाव विकास हो रहा है। आज का यूपी माफिया, गुंडा, दंगा से मुक्त होकर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और ओडीएमसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज) पर काम करता है। युवाओं को सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों के लिए ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यूपी में कोई भूखों नहीं मर सकता, यहां 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
--
जीरो पॉवर्टी की तरफ बढ़े सरकार के कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के कदम जीरो पॉवर्टी का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ चले हैं। इसके लिए सरकार नए कार्यक्रम लेकर आ रही है। इसमें ऐसे परिवार जो किन्हीं भी कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनको चिन्हित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद उन्हें एक ही दिन में, एक साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी योजनाओं के लाभ से शत प्रतिशत संतृप्त किया जाएगा। ऐसे 15 लाख परिवारों को आवास योजना, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के साथ ही उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। जिन्हें पेंशन की जरूरत होगी उन्हें पेंशन दिलाया जाएगा और परिवार के बेरोजगार नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
सीएम ने की योजनाओं को नुकसान न पहुंचाने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे विकास की योजनाओं को अनावश्यक रूप से नुकसान न पहुंचाएं। विकास का पैसा मेरा नहीं है बल्कि यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पैसा है, इसका दुरुपयोग न होने दें। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जब इसके कार्य आगे बढ़ेंगे तो इसकी गुणवत्ता ठीक रहे और कार्य समयबद्ध ढंग से हो इसके निगरानी की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के नागरिकों की इस बात के लिए तारीफ की कि गोरखपुर के किसी भी व्यक्ति ने विकास के मुद्दे पर कभी अड़चन नहीं आने दी।
-- -
जिसे मान रहे थे असंभव, उसे बनाया हकीकत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते आठ साल में गोरखपुर को अकल्पनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। किसने सोचा था कि गोरखपुर में खाद कारखाना दोबारा शुरू हो पाएगा, यहां एम्स खुल पाएगा, पिपराइच की बंद चीनी मिल फिर से शुरू हो पाएगी, रामगढ़ताल खूबसूरती में डल झील को भी फेल कर देगा। गीडा में बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर खुल जाएगा। गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाएगी, सैनिक स्कूल बन पाएगा। बड़हलगंज में होम्योपैथिक कॉलेज शुरू हो जाएगा, लिंक एक्सप्रेसवे बन जाएगा। पहले यह सब अकल्पनीय था लेकिन आज हकीकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में कभी बिजली बमुश्किल मिलती थी जबकि आज बिजली कटती नहीं है। गोरखपुर के चारों तरफ फोरलेन सड़कों का जाल बिछ जाने से आवगमन में अब समय कम लगता है।
-- -
तीन बच्चों का किया अन्न प्राशन, घर की चाबी भी सौंपी
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया गया। सीएम ने बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभर्थियों को ऋण राशि का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, कृषि विभाग के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम स्थल पर आने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच के पास विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन किया।
-- -- -- -
सांसद ने सुनाया गाना...
सांसद रविकिशन शुक्ल ने स्वागत भाषण के बाद कहा कि उनका मन हो रहा है कि वे एक गाना गाएं। इस पर मंच से लेकर सामने बैठे लोग भी हंसने लगे। सांसद की बात सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हंस पड़े। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्र पाल सिंह समेत कई लोगों ने सांसद को गाना सुनाने को कहा। इस पर सांसद ने गाने का मुखड़ा जइसन सोचले रहनी, ओहिसन योगी जी मोर बाड़न..गाया। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोगों को रविकिशन ने फ्री में अपनी फिल्म दिखाई है। फिर बोले की रविकिशन कलाकार हैं। सीएम यहीं नहीं रुके, रामायण धारावाहिक का उदाहरण सुनाते हुए कहा कि कलाकारों ने इतना अच्छा अभिनय किया कि टीवी सेट नहीं होने के बाद भी 66 करोड़ लोगों ने उसे देखा। उन्होंने कहा कि कलाकार को अपने अभिनय से समाज को प्रेरित करना चाहिए। फिर माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि यहां के युवाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उनके पास रविकिशन जैसा सांसद है।