फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays active corona cases of 17 february 2021 Gorakhpur will soon Corona infection free

जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त हो सकता है यूपी का ये जिला, जानिए कितने हैं एक्टिव केस

Wed, 17 Feb 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases of 17 february 2021 Gorakhpur will soon Corona infection free
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला फरवरी माह के अंत तक कोरोना संक्रमण मुक्त घोषित हो सकता है। ऐसा इसलिए कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। एक्टिव मामले महज 37 रह गए हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि निजी अस्पतालों में बने कोविड के अस्पताल पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल चल रहा है। वहां भी मरीजों की संख्या पांच से सात के बीच रह गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले एक साल से कोरोना महामारी ने जिले में खूब कहर बरपाया है। इसकी वजह से अब तक 363 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में पहली बार 26 अप्रैल को हाटा बुजुर्ग के एक 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई। अगस्त-सितंबर माह के बीच सबसे ज्यादा केस मिले थे। नौ सितंबर को 24 घंटे के अंदर 420 मरीज मिले थे। इस साल की शुरूआत से मरीजों की संख्या कम होती गई। इसके बाद फरवरी माह में संक्रमितों की संख्या इक्का-दुक्का ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में मिले केस

माह जांच  संक्रमित
अप्रैल   200       02
मई  1623 78
जून  7491    363
जुलाई   25033  1782
अगस्त 62289      7282
सितंबर 131888    6201
अक्टूबर 182342    3328
नवंबर   92831      1124
दिसंबर  103300     834


2021 में मिले अब तक केस
जनवरी 46823  389
फरवरी 23918   65

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण बेहद कम हो चुका है। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित किया जाएगा। इसके बाद भी अपील की जा रही है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed