{"_id":"61ab8b562965006933650376","slug":"today-traffic-system-of-gorakhpur-will-be-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Sun, 05 Dec 2021 06:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:42 AM IST
सार
लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर बदली यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी चयन प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान यातायात बाधित होने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक यातायात इंदु प्रभा सिंह ने रविवार सुबह आठ बजे से कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
इसके तहत चार पहिया वाहनों का आवागमन अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर और बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा मार्ग पर बंद रहेगा। गोलघर चौराहा से विजय चौराहा और विजय चौराहा से अग्रसेन की ओर भी कार जीप नहीं चलने दी जाएंगी। सुमेर सागर से विजय चौराहा की ओर और शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहनों को नही जाने दिया जायेगा। अंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
फरेंदा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे।लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किये जायेगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे। कप्तानगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जायेगा। देवरिया की तरफ से आने भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आयेगा।