फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi flagged of compact vehicles in gorakhpur

गोरखपुर: 293 करोड़ रुपये से नगर निगम कराएगा शहर का विकास कार्य, सीएम योगी ने ली योजनाओं की जानकारी

Thu, 17 Jun 2021 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम मेंरेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi flagged of compact vehicles in gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नगर निगम के रिड्यूस कंपैक्टर मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नगर निगम परिसर में  रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के लिए आयोजित वैक्सीनेशन कैंप और निर्माणाधीन नगर निगम के सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम सदन का 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 11 बजे नगर निगम पहुंचे। सबसे पहले नगर निगम सदन हॉल में गए और वहां पटरी व्यवसायियों एवं दवा व्यापारियों के लिए लगे टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। 45 वर्ष से ऊपर एवं 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर पर जाकर टीका लगवाने आए लोगों से व्यवस्था के बारे में पूछा और कहा कि टीका लगवाकर जाने के बाद और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


इसके बाद मेयर कक्ष में मेयर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा के साथ नगर निगम में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की ओर से पंजाब एंड सिंध बैंक के द्वारा सीएसआर फंड से निशुल्क 20 लाख रुपए के बीमा संबंधी प्रमाणपत्र दो कर्मचारियों कुसुम श्रीवास्तव एवं दीन नारायण को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर डॉ प्रीतिंदर सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, सीएमओ दिवाकर पांडे, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, लेखा अधिकारी अमरेश बहादुर पाल, क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित रहे मौजूद।
 

20 कंपैक्टर मशीनों से शहर का कूड़ा होगा ‘‘गायब’’

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से 20 कंपैक्टर मशीन वाहन खरीदी गई हैं। इन कंपैक्टर मशीनों के जरिए विभिन्न वार्डों से कूड़े को उठाकर दबाकर छोटे आकार में कर लिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के कूड़े को इकट्ठा करने के बाद रोजाना जमा करने पर चार से पांच दिन का कूड़ा इस वाहन में रखा जा सकता है। इसके बाद कूड़े को ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाया जाएगा। इससे नगर निगम को तेल की काफी बचत होगी।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का 20-20 लाख रुपये का बीमा
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का 20-20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने इस योजना के 2 लाभार्थियों कुसुम श्रीवास्तव और दीन नारायण को प्रमाण पत्र दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के सहयोग से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बीमा योजना से आच्छादित किया गया है। वहीं बैंक के चीफ मैनेजर विनय ओझा ने बताया कि पहले चरण में 1200 कर्मचारियों का बीमा किया गया है। इसके अंतर्गत किसी भी दुर्घटना में मृत्यु या पूरी तरह से अपंगता होने पर बीमा की राशि के रूप में लाभार्थी के परिजनों को 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।

31 दिसंबर तक पूरा करें नगर निगम सदन के निर्माण का कार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम परिसर में बनाए जा रहे 23.45 करोड़ की लागत से नगर निगम सदन का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के अधिकारियों से 31 दिसंबर तक भवन के निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश भी दिया। दरअसल नगर निगम का नए सदन का निर्माण भविष्य की जरूरतों को देखते हुए किया जा रहा है क्योंकि आने वाले समय में नगर निगम के वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। लिहाजा पार्षदों की संख्या भी बढ़ेगी जो आज के समय के सदन के लिए नाकाफी है।
 

193 करोड़ से खींचा जाएगा नगर निगम में शामिल 32 गांवों के विकास का खाका

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम में शामिल 32 गांव के विकास की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। करीब 193 करोड़ की लागत से इन गांवों के विकास का खाका तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से फंड रिलीज होते ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जाने लगेगा। प्राथमिकता गांवों की सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइटों को बेहतर करने का है। कोशिश रहेगी कि इन सभी गांवों को उसी तरह से विकसित कर दिया जाए कि नगर निगम के वर्तमान वार्डों की तरह बेहतर नजर आएं।

100 करोड़ की लागत से शहर में होंगे विकास कार्य
नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि 100 करोड़ की योजनाएं लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर निगम के वाहनों में तेल बचाने के लिए लगाए गए आरएफआईडी के बारे में जानकारी भी दी। बताया कि इस तकनीक को लगाए जाने के बाद नगर निगम को करीब 30000 लीटर डीजल की बचत हुई है ।  

मुख्यमंत्री ने ली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर आयुक्त से गोरखपुर शहर में चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की भी जानकारी ली। नगर आयुक्त को इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए बनाए जा रहे स्टेशन को 15 जुलाई तक पूरा कर लेने का निर्देश भी दिया। बता दें कि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने के संबंध में शासन ने मंजूरी दे दी है। पूरे प्रदेश में 700 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ में इन बसों का ट्रायल शुरू भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed