फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   today Chief Minister yogi will give the gift of auditorium to Gorakhpur 

गोरखपुर को आज प्रेक्षागृह का तोहफा देंगे मुख्यमंत्री योगी, बाद में किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sun, 21 Mar 2021 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Mar 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
today Chief Minister yogi will give the gift of auditorium to Gorakhpur 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्वांचल के रंगकर्मियों समेत शहर के लोगों को भव्य प्रेक्षागृह का तोहफा देंगे। रामगढ़ताल स्थित एनेक्सी भवन के पास  52 करोड़ रुपये की लागत से बने महायोगी गुरु योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


शाम तक मुख्यमंत्री के लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है। हालांकि मुख्यमंत्री के अगले दिन के कार्यक्रम को लेकर शनिवार देर शाम तक प्रोटोकॉल नहीं जारी हो सका था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10:30 बजे से 12.30 बजे तक राजकीय कृषि विद्यालय चरगावां में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन, कृषि गोष्ठी व प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। इसके बाद नव निर्मित प्रेक्षागृह के लोकार्पण समारोह में पहुंचेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां 12:30 बजे से 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस भव्य इमारत में 1076 लोगों की क्षमता का बड़ा प्रेक्षागृह एवं 250 लोगों की क्षमता का छोटा प्रेक्षागृह निर्मित है। इसके अलावा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, कांफ्रेस हॉल भी है। पार्किंग, कैंटीन समेत कई जनोपयोगी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed