{"_id":"6108072922e92553b4591007","slug":"today-60-thousand-people-will-get-vaccine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में आज 60 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, बनेंगे 209 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में आज 60 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, बनेंगे 209 बूथ
Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में तीन अगस्त को एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर 209 बूथ, 262 टीमें, 314 वैक्सीनेटर और 287 वेरिफायर लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि मंगलवार को चलने वाले विशेष टीकाकरण के लिए विभाग को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल गई है। इसमें कोविशील्ड के 65000 डोज और कोवैक्सीन के 7500 डोज मिले हैं।
विज्ञापन
बताया कि महाअभियान के तहत टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के सभी ब्लॉकों में बूथ बनाए जाएंगे। जिन बूथों पर टीका पहले से लगाया जा रहा है वहां भी वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विदेश जाने वाले लोगों के लिए केवल एक बूथ बनने से दिक्कत
विदेश जाने वाले लोगों के लिए केवल एक बूथ बनाया गया है। इसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यह बूथ जिला अस्पताल के एमआरआई सेंटर में बनाया गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को टीका लगवाने शहर में आना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि कम से ग्रामीण इलाकों में भी विदेश जाने वाले लोगों को कोविड का टीका लगाया जाए जिससे की लोग परेशान न हो।
विज्ञापन