{"_id":"616dd31ad4fd3a79e146759f","slug":"today-5558-youth-will-get-job-opportunity-gorakhpur-city-news-gkp4133578106","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 कंपनियां देंगी 4500 युवाओं को नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 कंपनियां देंगी 4500 युवाओं को नौकरी का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 5558 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
गोरखपुर। शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के नजरिये से क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला मंगलवार को आईटीआई चरगांवा में लगाया जाएगा। 24 कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर 5558 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
सोमवार को रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में सहायक निदेशक (सेवायोजन) रास बिहारी चतुर्वेदी और आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सत्यकांत ने बैठक की। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले युवा मेले में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक युवाओं को सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा। आज भी आईटीआई परिसर में पंजीकरण करा सकें गे। रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण 18-40 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो, बॉयोडाटा एवं पंजीयन कार्ड के साथ मेला में शामिल होना होगा।
10-15 हजार के बीच होगा मानदेय
कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्यता के मुताबिक गोरखपुर में ही रोजगार का मौका युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। न्यूनतम मानदेय 10 हजार तो अधिकतम 15 हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
ये कंपनियां होंगी शामिल
शिवांगी लॉजिस्टिक्स
पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड
एलआईसी ऑफ इंडिया
एएनएस डाटा टाइपिंग एंड सॉफ्टवेयर सॉल्युशन
जीफोर सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया
प्रीविलेज पीपल लखनऊ
जीवन ज्योति सेवा संस्थान
यशबीज मार्केटिंग
हिंदुस्तान लिवर मैन पॉवर सप्लाई
भारत हैवल्स इलेक्ट्रिक मैनपॉवर
जियो लाइफ केयर मैनपॉवर सर्विसेज
गौरी शंकर सेवा संस्थान
जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड
मगधा एग्रो टेक
टेक्निका इंटरप्राइजेज
मेक आर्गेनिक इंडिया