{"_id":"63d4c2b32de0e221b24fa722","slug":"to-avenge-beating-milk-trader-attacked-with-a-rod-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दोस्तों ने की थी विकास की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दोस्तों ने की थी विकास की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए उतारा था मौत के घाट
Sat, 28 Jan 2023 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:07 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गोड़ियान टोला निवासी विकास मंगलवार शाम दूध बांटकर घर लौट रहा था। तीनों ने घर के पास उसे घेर लिया और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में दोस्त की पिटाई का बदला लेने के लिए दूध कारोबारी विकास यादव की हत्या उसके तीन दोस्तों ने ही की थी। जांच में पता चला है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विकास यादव ने एक दोस्त की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने हमला किया और विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विकास को जान से नहीं मारना चाहते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के मोहनलालपुर निवासी राज कन्नौजिया, सूरज कुशवाहा और साहिल कुशवाहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गोड़ियान टोला निवासी विकास मंगलवार शाम दूध बांटकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
तीनों ने घर के पास उसे घेर लिया और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को ट्रैक कर रही थी। फुटेज में आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।