{"_id":"6377259a9c6ef71186257af2","slug":"time-extended-but-beautification-work-of-kalesar-nausad-dam-could-not-be-completed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: समय बढ़ा पर फिर पूरा नहीं हो सका कालेसर-नौसड़ बंधे का सुंदरीकरण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: समय बढ़ा पर फिर पूरा नहीं हो सका कालेसर-नौसड़ बंधे का सुंदरीकरण कार्य
Fri, 18 Nov 2022 11:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:58 AM IST
सार
नई समय सीमा मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था इस काम को लेकर उदासीन बनी रही और एक बार फिर से इस काम को उसने समय से पूरा नहीं किया। पर्यटन विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए नई समय सीमा निर्धारित करते हुए 31 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
कालेसर-नौसड़ बांध।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम्मेदारों की लापरवाही से कालेसर से नौसड़ तक बंधे के सुंदरीकरण का काम एक बार फिर निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सका। अब बंधे के सुंदरीकरण का काम समाप्त करने की नई तारीख 31 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
10 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से महानगर के प्रवेश द्वार यानी कालेसर से नौसड़ तक सड़क के किनारे बंधे के सुंदरीकरण का काम करा रहा है। लगभग छह किमी लंबे इस मार्ग पर काम को इस वर्ष जून में ही पूरा हो जाना था, लेकिन काम समय से पूरा नहीं हो पाने के कारण मानसून को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ाकर अक्तूबर कर दी गई।
विज्ञापन
नई समय सीमा मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था इस काम को लेकर उदासीन बनी रही और एक बार फिर से इस काम को उसने समय से पूरा नहीं किया। पर्यटन विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए नई समय सीमा निर्धारित करते हुए 31 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
बंधे के सुंदरीकरण में होने हैं ये काम
सीएम सिटी के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए कालेसर से नौसड़ तक बंधे के सुंदरीकरण के कार्य में बंधे में आकर्षक पत्थर लगाने के साथ ही रंग-रोगन किया जाना है। छायादार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगेेंगे। कालेसर से लेकर नौसड़ तक सिंचाई विभाग के बंधे को शहर के कुछ व्यवसायियों ने पहले ही सुंदर करा दिया है। छह किलोमीटर का पैच रह गया था, जिसका कायाकल्प पर्यटन विभाग करा रहा है।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कालेसर से नौसड़ तक बंधे के सुंदरीकरण का कार्य अक्तूबर में पूरा होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से काम समय से पूरा नहीं हो सका। इसके लिए जिम्मेदारों को नोटिस भी दिया गया है। अब इस काम को दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।