फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tiktok ban

टिकटॉक पर बैन से निराशा, मगर देशहित से बड़ा कुछ नहीं

Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
tiktok ban
टिकटॉक पर बैन से निराशा, मगर देशहित से बड़ा कुछ नहीं
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्र सरकार की ओर से चीन के 59 मोबाइल एप्लीकेशन को बैन किए जाने के फैसले को शहर के युवाओं ने सराहा है। हालांकि जिन लोगों के टैलेंट को टिकटॉक से पहचान मिली, उन्हें बैन का मलाल है। बावजूद इसके उनका भी कहना है कि देश हित से बड़ा कुछ नहीं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कोई भारतीय एप टिकटॉक से भी बेहतर प्लेटफार्म उन्हें उपलब्ध कराएगा।
- देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम
देश के नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी से समझौता बर्दाश्त नहीं है। लोकप्रियता की आड़ में ये एप्स लोगों की निजी जानकारियां चुरा रहे थे। सरकार का फैसला सराहनीय है। यह फैसला देश में विकसित किए गए मोबाइल एप्स को बढ़ावा देगा। - काजल शर्मा, जाफरा बाजार
विज्ञापन

- टाइम पास का जरिया, फैसले का होगा सम्मान
टिकटॉक बैन होने से दुख हो रहा है। मेरा ज्यादातर समय टिकटॉक पर बीतता था। टिकटॉक सिर्फ एप, नहीं बल्कि टैलेंट को दिखाने का एक जरिया था। सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से ये ठोस कदम उठाया है। फैसले का सम्मान देश का हर युवा करेगा।- मनी कौर, जटाशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

- चीन के एप को मोबाइल से हटाया
अखबार के माध्यम से टिकटॉक बैन की जानकारी हुई है। चीन के एप्स के साथ वहां निर्मित सामानों के आयात पर भी रोक लगाने की जरूरत है। जब तक चीन की आर्थिक मोर्चाबंदी नहीं होगी तब तक वो हेकड़ी दिखाने से बाज नहीं आएगा। मोबाइल से चीन के सभी एप को हटा दिया है।- अमृतांश सहाय, भेड़ियागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed