{"_id":"5fad89178ebc3ee3e87c5a4a","slug":"tight-security-arrangements-will-be-made-small-stations-gorakhpur-city-news-gkp3730922134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे स्टेशनों पर भी होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे स्टेशनों पर भी होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे स्टेशनों पर भी होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गोरखपुर। मुख्यालय, लखनऊ और छपरा जंक्शन के साथ ही अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इससे स्टेशन परिसर में अपराधों पर अंकुश लगेगा ही रेलवे की संपत्ति भी सुरक्षित होगी। इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर 40-40 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरे वीडियो सिर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) से जोडे़ जाएंगे। पूवोत्तर रेलवे में बृहस्पतिवार को वीडियो सर्विलांस सिस्टम की शुरुआत महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने परिचालन विभाग के कंट्रोल रूम में वीएसएस का उद्घाटन कर किया।
महाप्रबंधक ने बताया कि वीएसएस के तहत रेलवे स्टेशनों पर लगने वाले सीसी कैमरे स्टेशन के अलावा मंडल और मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे। हर कैमरे की बहुत ज्यादा रिकार्डिंग क्षमता है। उन्होंने कहा कि इससे अपराधों के अलावा जहरखुरानी पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने इस सिस्टम को विकसित करने वाली रेल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (रेल टेल) के अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे कैमरा खराब होने पर अलार्म बजने और कैमरे को और विकसित करें। मौके पर अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल सहित समस्त विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद थे।
12 स्टेशनों पर हुई वीडियो सर्विलांस सिस्टम की शुरुआत
पूर्वोत्तर रेलवे के 12 स्टेशनों पर पहले चरण में वीडियो सर्विलांस सिस्टम की शुरुआत हो गई है। जिसमें लखनऊ मंडल के खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा, इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम और रुद्रपुर सिटी तथा वाराणसी मंडल के बलिया, मऊ, बेल्थरा रोड, आजमगढ़, देवरिया सदर, छपरा और सिवान शामिल हैं। भारतीय रेलवे के 6124 स्टेशनों पर यह सिस्टम विकसित होनी है। 300 स्टेशनों पर इसकी व्यवस्था हो चुकी है। आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर यह सिस्टम हो जाएगी। गोरखपुर और लखनऊ में पहले से यह सिस्टम लागू है।