फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thrill of forest tourism will be available in Gorakhpur Festival

Gorakhpur News: गोरखपुर महोत्सव में मिलेगा वन पर्यटन का रोमांच, पहली बार ईको टूरिज्म थीम पर होगा आयोजित

Wed, 28 Dec 2022 10:46 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

ईको टूरिज्म का मतलब है प्राकृतिक सौंदर्य के करीब जाना और उसका आनंद लेना। इसके तहत पर्यटकों को प्राकृतिक क्षेत्रों में ले जाया जाता है, ताकि वह कुदरत के सौंदर्य का आनंद ले सकें। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन
thrill of forest tourism will be available in Gorakhpur Festival
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों को जंगल और पर्यावरण की अहमियत समझाने के लिए वन विभाग पहली बार ईको टूरिज्म की थीम पर गोरखपुर महोत्सव का आयोजन करेगा। मैराथन, फोटो प्रदर्शनी, सिनेमा और स्टाल के माध्यम से लोगों को वन की खासियत और प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में बताया व समझाया जाएगा। वन विभाग की कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। चिड़ियाघर में भी दो कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


डीएफओ विकास यादव ने बताया कि इस बार गोरखपुर महोत्सव में वन विभाग भी शामिल होगा। 11 से 13 जनवरी के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जंगल मैराथन के तहत पांच किलोमीटर तक बच्चों व सामाजिक संगठनों, सामान्य नागरिकों को जंगल के बीच घुमाया जाएगा। इस दौरान लोगों को जंगल और उसके माहौल के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह मैराथन देवरिया बाईपास के सूबा बाजार से शुरू होकर विनोद वन में खत्म होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता माइक एच पांडेय द्वारा निर्देशित पांच अलग-अलग सिनेमा प्रदर्शित किए जाएंगे। गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सिनेमा के माध्यम से लोगों को ईको टूरिज्म की खासियत को समझाने की कोशिश की जाएगी। वन विभाग और बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर ईको टूरिज्म फोटोग्राफी का भी स्टाल लगाया जाएगा। इसमें शहर के अलग-अलग सुंदर प्राकृतिक स्थलों की तस्वीरें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिड़ियाघर में दो दिन कार्यक्रम होंगे। एक दिन नेचर वाक होगा और दूसरे दिन चिड़ियाघर के वेटलैंड में बर्डवाच कार्यक्रम होगा। अभी तक पांच स्कूलों के बच्चों को कार्यक्रमों से जोड़ा गया है।


क्या है ईको टूरिज्म
ईको टूरिज्म का मतलब है प्राकृतिक सौंदर्य के करीब जाना और उसका आनंद लेना। इसके तहत पर्यटकों को प्राकृतिक क्षेत्रों में ले जाया जाता है, ताकि वह कुदरत के सौंदर्य का आनंद ले सकें। साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed