{"_id":"6402ca381c12009dfd0fcb14","slug":"three-youths-jailed-for-shooting-in-gorakhpur-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद नहीं हो सका असलहा: पूर्व पार्षद के नाती को मारी थी गोली, तीन आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामद नहीं हो सका असलहा: पूर्व पार्षद के नाती को मारी थी गोली, तीन आरोपी भेजे गए जेल
Sat, 04 Mar 2023 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:04 AM IST
सार
आरोप है कि पुरानी रंजिश में दिवाकर, उसके भाई दिनकर तथा बहनोई श्याम ने विक्की को गोली मारी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना में किसी अन्य के भी शामिल होने की बात सामने आई है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद असलहा बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के झुगियां कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व पार्षद के नाती विक्की को गोली मारने के तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। हालांकि, पुलिस अभी घटना में इस्तेमाल असलहा बरामद नहीं कर पाई।
पुलिस का कहना है कि एक अन्य आरोपी भी घटना में शामिल है, असलहा उसी के पास है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली निवासी विक्की उर्फ तोजू और विनीत झुगिया बाजार निवासी नाना नत्थूलाल के घर रहते हैं। बृहस्पतिवार को नाना को लेकर दोनों मेडिकल कॉलेज इलाज कराने गए थे। लौटते समय घर से 50 मीटर पहले घटना हुई।