फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three youths died due to drowning in different areas at Gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से तीन युवकों की मौत

Mon, 26 Jul 2021 03:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 03:52 PM IST
सार

एक युवक की मौत कुआनो नदी में डूबकर जबकि अन्य दो की अपने क्षेत्र के पोखरे में डूबने से हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Three youths died due to drowning in different areas at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों की डूबने से मौत हुई है। इसमें से एक युवक की मौत कुआनो नदी में डूबकर जबकि अन्य दो की अपने क्षेत्र के पोखरे में डूबने से हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहपुर थाना क्षेत्र में डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम की भी मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ढखवां गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे कुआनो नदी में नहाने गया 35 वर्षीय अर्जुन डूब गया। सिद्धार्थनगर के थाना मिश्रौलिया के रेहरा पश्चिम डीह गांव का रहने वाला अर्जुन अपनी मां घुरपाती देवी के साथ शनिवार की शाम को ढखवां आया था। रविवार की सुबह वह कुआनो नदी में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। मां घुरपाती देवी ने पुलिस को बताया कि वह ढखवां बाजार दुर्गा मंदिर में दर्शन और शिव मंदिर में जल चढ़ाने आईं थीं।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसडीला में रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे पोखरे में शव मिला। परिजनों ने बताया कि 45 वर्षीय रामदयाल मिश्रा शनिवार की शाम करीब सात बजे घर के समीप स्थित पोखरे में नहाने गए थे। इसी दौरान डूब गए। गांव वालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिला। रविवार की सुबह पोखरे में जाल डालकर शव को खोज निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर इलाके के मोहनापुर पासी टोले में रविवार की दोपहर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। लोगों के अनुसार जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर पासी टोला के 32 वर्षीय श्रवण पासवान रविवार की दोपहर में गांव के बाहर तालाब में नहाने गए थे। उसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। पत्नी और बच्चों ने देखकर शोर मचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed