फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three-year-old child dies of snakebite; incident occurred while playing outside the house.

Gorakhpur News: सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुई घटना

Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child dies of snakebite; incident occurred while playing outside the house.
खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के मजनू चौराहा पर बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मजनू चौराहा निवासी दुर्गाशंकर का तीन वर्षीय बेटा अभियांश बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डंस लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सांप को पकड़ लिया और बाद में उसे मार डाला।
विज्ञापन

परिजन गंभीर हालत में अभियांश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने स्थानीय परंपरा के अनुसार केले के पौधे की नाव बनाकर मासूम के शव को नदी में प्रवाहित कर दिया। अभियांश दो बहनों का इकलौता भाई और परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed