फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three trucks carrying 80 quintal tobacco caught in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में 80 क्विंटल तंबाकू लदे पकड़े गए तीन ट्रक, 17 लाख जुर्माना

Sat, 27 May 2023 12:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 May 2023 12:41 PM IST
सार

एसजीएसटी की टीम को पिछले दिनों सूचना मिली कि अवैध तरीके से ट्रकों पर तंबाकू लादकर गुजरात से असम भेजा जा रहा है। इसी बीच सचल दस्ते ने तीन ट्रकों को एक साथ पकड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि तंबाकू गुजरात से लदा था और फर्म भी वहीं की ही थी।

विज्ञापन
Three trucks carrying 80 quintal tobacco caught in Gorakhpur
GST - फोटो : Istock

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) के सचल दल ने पिछले दिनों 80 क्विंटल तंबाकू लदे तीन ट्रक पकड़े थे। बृहस्पतिवार को इनमें से एक ट्रक से 17.50 लाख रुपये जुर्माना जमा करवाया गया। बिना ई-वे बिल के यह माल गुजरात से असम जा रहा था। सूचना पर एसजीएसटी की टीम ने गोरखपुर से निकलते समय तीनों ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


एसजीएसटी की टीम को पिछले दिनों सूचना मिली कि अवैध तरीके से ट्रकों पर तंबाकू लादकर गुजरात से असम भेजा जा रहा है। इसी बीच सचल दस्ते ने तीन ट्रकों को एक साथ पकड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि तंबाकू गुजरात से लदा था और फर्म भी वहीं की ही थी।
विज्ञापन


असम के फर्म वाले पते पर उसे भेजा जा रहा था। जांच की गई तो दोनों फर्में भी बोगस (फर्जी) निकलीं और बिना ई-वे बिल के ही माल लादकर गुजरात से गोरखपुर तक गाड़ी आ गई थी। ट्रक को जब्त करने के बाद अंदर रखे तंबाकू का परीक्षण किया गया। इसका कुल भार 80 क्विंटल था। बृहस्पतिवार को अंदर लदे सामान का कर समेत शुल्क निर्धारण कर जुर्माना जमा करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर विवेक सिंह ने बताया कि तीन ट्रकों को जब्त किया गया था। 22 मई से चलाए जा रहे अभियान में पकड़े गए तीन में से एक ट्रक की तरफ से जुर्माना राशि जमा करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed