फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three times difference between day and night temperatures, be careful

Gorakhpur News: दिन और रात के तापमान में तीन गुने का अंतर, बरतें सावधानी

Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three times difference between day and night temperatures, be careful
- मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम अभी एक साथ सर्दी और हल्की गर्मी का अहसास करा रहा है। जहां दिन के समय तेज धूप से मौसम शुष्क होने का अहसास होने लगता है, तो शाम ढलने के साथ ही ठिठुरन बढ़ने लग जाती है। ऐसे में शाम करीब चार बजे से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लग रहे हैं। दिन और रात के तापमान में काफी ज्यादा अंतर रह रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब तीन गुने का अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। घर-घर में लोग सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।


मंगलवार को शाम होते ही सर्द हवाएं शुरू हो जाने से सर्दी में और बढ़ोतरी देखी गई। इससे रात 9 बजे से ही सड़कों पर लोगों की चहल-पहल भी घट गई। जो लोग दोपहर में चटख धूप देखकर बिना गर्म कपड़ों के घर से निकले थे, उन्हें शाम के वक्त ठंड की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह और शाम के तापमान में तीन गुने से भी ज्यादा का अंतर रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, तो वहीं अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड से शुरू हुई और सुबह 9 बजे तक ठिठुरन महसूस होती रही। इसके बाद धीरे-धीरे सूरज अपनी गर्मी का अहसास दिलाने लगा। अधिकतम तापमान बढ़ कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शाम ढलने के साथ ही पारा लुढ़कने लगा और ठिठुरन महसूस होने लगी। ठंड से राहत के लिए लोग स्वेटर, जैकेट और टोपी पहने दिखे। इस मौसम को फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपाास रहने का अनुमान है। 15 व 16 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान घट कर 7-8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed