{"_id":"5ecb9cc3a7de5346a355fb78","slug":"three-times-appointment-arrangements-finished-to-get-passport-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, इस परेशानी से मिला लोगों को छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, इस परेशानी से मिला लोगों को छुटकारा
Mon, 25 May 2020 04:04 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 04:04 PM IST
सार
- पासपोर्ट बनवाने में तीन बार अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था खत्म
- अब फीस लैप्स होने की झंझट भी नहीं रहेगी
विज्ञापन
- फोटो : Passport of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करना है और तीन बार समय (अप्वाइंटमेंट) का मौका दिमाग में है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। लॉकडाउन की वजह से तीन बार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब पासपोर्ट के आवेदक जब तक अप्वाइंटमेंट की तारीखों तक नहीं पहुंच जाते, तब तक आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट आवेदन में बदलाव की व्यवस्था देशभर में लागू होगी। ऐसे में फीस भी लैप्स नहीं होगी।
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को पहले विभाग में आवेदन देना होता है। एक बार ऑनलाइन आवेदन करने पर पहले अप्वाइंटमेंट की तीन अलग-अलग तारीख दी जाती थी। आवेदन किसी भी एक तिथि पर पहुंचकर साक्षात्कार देते थे, फिर आवेदक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच पिछले दो महीने में बार-बार तारीखें बदलीं लेकिन आवेदन नहीं पहुंच सके। मुख्य क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एडमिन लखनऊ के संदीप शुक्ला ने बताया कि तीन बार के अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब आवेदक अनगिनत बार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फीस लैप्स होने की टेंशन खत्म
पंजीकरण शुल्क भी प्रभावित नहीं होगा। एक बार जमा शुल्क के आधार पर ही बार-बार अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया का हिस्सा बना जा सकेगा। लॉकडाउन के दौरान आवेदकों को बार-बार अलग-अलग तिथियों पर अप्वाइंटमेंट का समय दिया गया। लेकिन लगातार चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाए जाने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। ऐसे यह नियम निकालना पड़ा।
फीस लैप्स होने पर पासपोर्ट बनाने के लिए हर किसी को दोबारा पूरी प्रक्रिया के साथ फीस जमा करनी पड़ती थी। वहीं अब तीन बार के अप्वाइंटमेंट प्रक्रिया के खत्म होने पर लोगों को राहत मिलेगी। कागजातों की कमी पर पासपोर्ट विभाग आवेदन करने वाले से लिखित में लेकर इसे होल्ड कर देगा।
ये है आवेदन फीस की राशि
सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500, तत्काल के लिए 3500 और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए एक हजार रुपए फीस लगती है। अगर 18 साल से कम उम्र के लोगों को तत्काल कोटे में आवेदन करना हुआ तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त आवेदन शुल्क 2 हजार रुपये जमा करना पड़ता है। पासपोर्ट सत्यापन में भी अगर तत्काल कोटा लेना है तो इसके लिए भी दो हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।