फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three special trains run for migrant laborers from Mumbai

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Sun, 18 Apr 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 AM IST
सार

गोरखपुर होकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-छपरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल और एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Three special trains run for migrant laborers from Mumbai
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख मुुंबई से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए रेल प्रशासन ने शनिवार को तीन और स्पेशल ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में चलाने की घोषणा की है। गोरखपुर होकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-छपरा, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल और एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


01207 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-छपरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल  
17 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से रात 11.45 बजे चली यह ट्रेन यात्रा के तीसरे दिन गोरखपुर में पहुंचेगी। वहां से रात 9.05 बजे छूटकर छपरा रात 12.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


 01208 छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) ग्रीष्मकालीन स्पेशल 20 अप्रैल को छपरा से शाम 4.40 बजे चलेेगी और गोरखपुर से रात 8.50 बजे छूटकर तीसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) अपराह्न 3.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 01211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 18 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2.30 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7.50 बजे छूटकर छपरा 10.50 बजे पहुंचेगी।

 01212 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल 21 अप्रैल को छपरा से सुबह 5.40 बजे चलेगी और गोरखपुर से सुबह 9.20 बजे छूटकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए  जाएंगे।

01209 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेेशल 21 एवं 25 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 10 बजे चलेगी और तीसरे दिन  गोरखपुर सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी।


 01210 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल 19, 23 एवं 27 अप्रैल को गोरखपुर से दोपहर 1 बजे चलेगी और दूूसरे दिन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 17, वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के 03, तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed