फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three scorched due to cylinder explosion in constable house in Bichhiya

Gorakhpur: खाना बनाने के दौरान फटे दो सिलेंडर, धमाके से गिरी मकान की छत; ब्लास्ट की वजह आई सामने

Mon, 26 Jun 2023 10:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

शाहपुर इलाके में एक सिपाही के घर में सिलेंडर फटने की खबर सामने आई। हादसे में मकान की छत दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Three scorched due to cylinder explosion in constable house in Bichhiya
ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित सिहासनपुर में सोमवार की दोपहर गैस सिलेंडर फटने से सिपाही की बेटी और पड़ोसी शिक्षक दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे से मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग और सिलेंडर फटने की घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित सिहासनपुर निवासी शिवप्रकाश सिंह लखनऊ यातायात विभाग में सिपाही हैं। एक सप्ताह पहले शिव प्रकाश छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार को छुट्टी पूरी होने पर सुबह लखनऊ चले गए। दो दिन पहले उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। घर में सिपाही की विवाहिता पुत्री प्रिया अकेले थी। बताया जा रहा है कि दोपहर में प्रिया खाना बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, उनकी दो वर्षीय बेटी भोली बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गैस पाइप में लीकेज होने से आग लग गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे दो सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। विस्फोट इतना भयानक था कि मकान की छत, दीवार और घर के सामान क्षतिग्रस्त हो गए। खाना बना रही प्रिया सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आग लगने की जानकारी होने पर बगल की शिक्षक दंपती मदन यादव उनकी पत्नी उर्मिला यादव बीच बचाव करने गई वह भी लोग आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सिलेंडर विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शाहपुर पुलिस ने एहतियातन आग लगने वाले मकान में ताला लगवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed