फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people killed by tractor rolling flour mill in Maharajganj

यूपी: ट्रैक्टर चलित आटा चक्की फटने से दो लोगों की मौत, ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

Fri, 07 Aug 2020 06:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
two people killed by tractor rolling flour mill in Maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में ट्रैक्टर चलित आटा चक्की मशीन ट्रायल के दौरान पत्थर फटने के कारण उसके अगल-बगल खड़े पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर के मेथौली कप्तानगंज निवासी मारकंडेय पांडेय अपने दो रिश्तेदारों के साथ गुरुवार की शाम करीब सात बजे फरेंदा कस्बे के दक्षिणी बाईपास स्थित एक मशीनरी स्टोर्स की दुकान पर ट्रैक्टर चलित आटा चक्की मशीन खरीदने पहुंचे। जहां पर दुकानदार से मशीन खरीदने के बाद ट्रायल कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान ही मशीन में लगा पत्थर अचानक टूट गया। जिससे ट्रायल कर रहे मिस्त्री दीपक गुप्ता (29) निवासी लोहरपुरवा कैम्पियरगंज व उसके अगल-बगल खड़े कुशीनगर मेथौली निवासी दिवाकर मिश्रा (40) व अखिलेश दिवेदी (25) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य भी घायल हुए।

विस्फोट इतना तेज था कि आवाज को सुनकर अगल-बगल के लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां तीनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दीपक गुप्ता एवं अखिलेश द्विवेदी की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बनी घटना की वजह

फरेंदा कस्बे के मशीनरी की दुकान पर ट्रैक्टर चलित आटा चक्की में विस्फोट के कारण दो जिंदगी काल के गाल में समा गई। घटना में जानकारों द्वारा लापरवाही की बात कही जा रही है। नई आटा चक्की के ट्रायल के दौरान अगल-बगल लोगों के खड़ा होने की मनाही होती है। लेकिन ऐसा न करने से तीन लोगों की जान चली गई।

दीपक के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी
ट्रैक्टर चलित आटा चक्की विस्फोट के दौरान लोहरपुरवा निवासी मृतक मिस्त्री दीपक गुप्ता के कंधे पर परिवार संभालने की जिम्मेदारी थी। वह अपनी मां देवंती व पत्नी सोनी व दो बच्चे बेटी देवांशी (2) बेटा ऋषभ (8) माह सहित दो भाइयों के साथ गुजर बसर कर रहा था।

उसकी मौत के बाद पूरे परिवार को रो-रो कर बुरा हाल है। पति के मौत के बाद दहाड़े मार कर रोती हुई पत्नी अपने बच्चो को एकटक निहार रही थी। मां भी बेटे के जाने के गम में बेसुध हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed