फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people including elderly committed suicide in gorakhpur

Gorakhpur News: बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने की खुदकुशी, कारण जानने में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jun 2022 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jun 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Three people including elderly committed suicide in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

गोरखपुर जिले में बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। गुलरिहा, बांसगांव और गीडा इलाके में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी भी मामले में अभी तक खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज निवासी बसंत सिंह (85) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात खाना खाकर बसंत कमरे में सोने चले गए। नतिनी अर्चना सिंह अपनी मां के साथ कमरे  में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब बसंत के कमरे में गई तो बिस्तर पर नहीं थे। बाहर के गेट में ताला बंद था। नतिनी ढूंढते हुए छत पर पहुंची तो देखी बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर रेलिंग में नायलान की रस्सी के फंदे से लटका हुआ बसंत को शव मिला। नतिनी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से ही बाबा अवसाद में रहते थे।
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के कोपवा गांव में ससुराल आए सुनील यादव (40) ने गांव के बाहर बाग में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। गगहा क्षेत्र के ढढसी निवासी सुनील बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह पास के गांव के लोग शौच के लिए निकले तो सुनील का लटका शव देखे। घटना की सूचना गांव के लोगों द्वारा थाने पर दी गई। पुलिस ने प्रधान व गांव के लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडे से लटका था युवक का शव

गीडा इलाके के नौसड़ में युवक ने घर के अंदर कुंडा के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, नौसड़ निवासी रामगति निषाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनके तीन पुत्रों और दो पुत्रियों में सबसे छोटा पुत्र 18 वर्षीय शिवम निषाद ऑटो चलाता था। घर में आए दिन किसी भी बात को लेकर  कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार देर रात शिवम कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसपर आवाज दी गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस दीवार के कुछ हिस्से को गिरा कर अंदर गई तो शिवम का शरीर कुंडा के सहारे लटकता मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed