{"_id":"658bd894485537d20f0abb5e","slug":"three-people-including-doctor-quarantined-at-home-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर समेत तीन लोग घर में ही क्वारंटीन, जुटाई जा रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर समेत तीन लोग घर में ही क्वारंटीन, जुटाई जा रही जानकारी
Wed, 27 Dec 2023 01:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
नए संक्रमित मिलने से एक बार फिर संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ा है। देश में ओमिक्रान के सब वेरिएंट जेएन-एक के संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसमें ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार, नाक बहने और गले में खराश की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
covid 19
- फोटो : covid 19
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना के तीन संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले जिले के सबसे चिकित्सकीय संस्थान की प्रमुख समेत तीन लोगों को होम आइलोशन में हैं। तीनों संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
खबर है कि जूनियर डॉक्टरों के इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर के संक्रमित होने की आशंका है। स्वास्थ्य महकमा उनसे संपर्क में है, ताकि उसने संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी जुटाकर पूरी हिस्ट्री को पता किया जा सके।
विज्ञापन
हालांकि, अभी स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं आ पाई है। उधर, मामला सामने आने के बाद कोविड अस्पताल को तैयार करने का फैसला भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही वह होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
नए संक्रमित मिलने से एक बार फिर संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ा है। देश में ओमिक्रान के सब वेरिएंट जेएन-एक के संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसमें ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार, नाक बहने और गले में खराश की दिक्कत हो रही है।
बताया जा रहा है कि इस सब वेरिएंट में 95 फीसदी मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। उधर कोरोना संक्रमण के तीन मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमा तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है।