फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three of the four friends who went to bathe in the Rapti river drowned

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गए चार दोस्त डूबने लगे- एक को लोगों ने बचाया, 3 तेज बहाव में डूब गए; मौत

Sat, 18 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:57 AM IST
सार

बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), काजीपुर निवासी अभय उर्फ बंटी (18), शिव साहनी (20) और बुढि़याबारी निवासी शुभम यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान बरियारपुर निवासी शुभम यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Three of the four friends who went to bathe in the Rapti river drowned
मृतक तीनों छात्रों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिलुआताल क्षेत्र में बंजरहा स्थित राप्ती नदी घाट पर शुक्रवार दोपहर नहाने गए चार दोस्तों में से तीन गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही। देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), काजीपुर निवासी अभय उर्फ बंटी (18), शिव साहनी (20) और बुढि़याबारी निवासी शुभम यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान बरियारपुर निवासी शुभम यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस और चिलुआताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
विज्ञापन

इसी बीच एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चार युवक नहाने गए थे, जिनमें तीन डूब गए हैं जबकि एक सुरक्षित है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राप्ती नदी के इस क्षेत्र में कई स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिसके कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed