फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more special trains will run for Mumbai to Gorakhpur

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मुंबई में बढ़ती भीड़ को देख चलेंगी तीन और स्पेशल ट्रेनें

Sat, 17 Apr 2021 02:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Apr 2021 02:18 AM IST
सार

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, पुणे-गोरखपुर स्पेशल चलाई जाएंगी, यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Three more special trains will run for Mumbai to Gorakhpur
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने मुंबई से आने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, पुणे-गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी। ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
  • 09067 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 18 और 25 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 6:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09068 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल 20 एवं 27 अप्रैल को गोरखपुर से शाम 4:10 बजे चलकर तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • 01453 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल को पुणे से रात 8.20 बजे चलेगी और तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी।  
  • 01454 गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन स्पेशल 18, एवं 25 अप्रैल तथा 02 मई को गोरखपुर से दोपहर 1.00 बजे चलेगी और तीसरे दिन पुणे सुबह 5.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 01197 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 16 एवं 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 2.30 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7.50 बजे छूटकर छपरा 10.50 बजे पहुंचेगी।
  • 01198 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल 19 अप्रैल को छपरा से सुबह 5.40 बजे चलकर गोरखपुर से सुबह 9.20 बजे छूटकर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed