{"_id":"63ec7ba4d6b43ca249050685","slug":"three-killed-one-injured-in-separate-road-accidents-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
Wed, 15 Feb 2023 11:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:58 AM IST
सार
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में नगर पंचायत चौरीचौरा के मुंडेरी निवासी गंगा राम (70) घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज, पिपराइच और चौरीचौरा इलाके में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
झुमिला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली द्वितीय निवासी सुरेश शर्मा की पत्नी कैलाशी देवी (52) की जीप की टक्कर से मौत हो गई। कैलाशी देवी सुबह 5.30 बजे टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद बोलरो सवार ठोकर मार के फरार हो गया।
विज्ञापन
बेलकांटा प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के नथुआ निवासी मुकुंदर निषाद (28) अपने मित्र आलोक सिंह के साथ भगवानपुर निवासी थाना अहिरौली बाजार तिलक से वापस लौट रहे थे। सोमवार रात लगभग 11 बजे जा रहे थे कि पिपराइच सोनबरसा मार्ग पर बड़हरिया मोड़ पर है, वहीं पर बुलेट गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई, जिसमें मुकुंद निषाद की मौके पर मौत हो गई और आलोक सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में नगर पंचायत चौरीचौरा के मुंडेरी निवासी गंगा राम (70) घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के युवक मौत
चौरीचौरा-सरदारनगर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह दस बजे बैशाली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। युवक का मुंह मफलर से बंधा हुआ था। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। मृतक का शिनाख्त बिहार राज्य के सिवान जिले के महुवारी देऊरिया निवासी राहुल कुमार (20) पुत्र रमेश प्रसाद के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।