{"_id":"601914bc8ebc3efd2127bc22","slug":"three-injured-in-road-accident-at-badhni-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार दो डीसीएम की आमने-सामने से टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार दो डीसीएम की आमने-सामने से टक्कर, तीन घायल
Tue, 02 Feb 2021 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बढ़नी जिले के पचपेड़वा मुख्य मार्ग पर लक्ष्मी नगर थाना जिला बलरामपुर के समीप दो डीसीएम के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में तीन लोग जख्मी हुए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
मौके पर पुलिस बल तथा ग्रामीणों की मदद से जेसीबी द्वारा घायलों को निकाला गया। प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में करने के बाद
घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मध्य प्रदेश से टमाटर लादकर एक डीसीएम काठमांडू की तरफ जा रहा था। एक खाली डीसीएम नेपाल से लौटकर बहराइच जा रहा था, थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर के लक्ष्मी नगर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही दोनों की आमने सामने भिड़ंत हुई, जिसमें से यूपी 32 एलएन, 4486 के ड्राइवर शाहिद अली का पैर टूट गया।
दूसरे डीसीएम यूपी 40 की 9932 जिसमें दो ड्राइवर थे। ड्राइवर राजकुमार का बायां हाथ टूट गया तथा दूसरे ड्राइवर बबलू का सिर फट गया। मौके पर पचपेड़वा एसओ सरोज कुमार सूचना पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां पर पहुंचकर घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में प्राथमिक उपचार किया गया। बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसको चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।