{"_id":"61cf20f7213ac534ac785749","slug":"three-hundred-asha-workers-got-android-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: तीन सौ आशा कार्यकर्ताओं को मिला एंड्रायड फोन, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: तीन सौ आशा कार्यकर्ताओं को मिला एंड्रायड फोन, खिल उठे चेहरे
Fri, 31 Dec 2021 09:05 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:05 PM IST
सार
सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सीडीओ रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय की मौजूदगी में अर्बन की आशा कार्यकर्ताओं को एंड्रायड फोन वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मोबाइल पाने के बाद खुशी जाहिर करती आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, संचारी और गैर संचारी रोगों के मरीजों की देखभाल सहित अन्य कार्यों की निगरानी अब आसान होगी। इसके लिए जिले में 300 आशा कार्यकर्ताओं को एंड्रायड फोन दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सीडीओ रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय की मौजूदगी में अर्बन की आशा कार्यकर्ताओं को एंड्रायड फोन वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वितरण शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम शुरू किया गया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ ही बच्चों को टीका लगाने सहित अन्य कार्यक्रमों में आशाओं की अहम भूमिका है। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि आशा बहनों को हमेशा से शिकायत रहती थी कि उनके पास ऐसा कोई साधन नहीं था, जिससे वो अपनी उपलब्धियों को दिखा सकें या तमाम ऐसे कागजात होते हैं, जिन्हें हमें एक जगह इकठ्ठा करने से निजात मिल सके। इन समस्याओं का समाधान स्मार्ट फोन के माध्यम से मिल गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रम और योजनाएं मोबाइल फोन पर आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी आशाओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने के लिए एंड्रायड फोन वितरित करने की योजना बनाई गई है।
एडिशनल सीएमओ डॉ. बीपी ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र की 300 आशाओं को फोन दिए गए हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी, डीसीपीएम राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।