{"_id":"61add97a2c811823974301cd","slug":"three-hospitals-of-city-will-do-free-operation-for-hemophilia-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हीमोफीलिया मरीजों का शहर के तीन हॉस्पिटल करेंगे निशुल्क ऑपरेशन, आईएमए अध्यक्ष की पहल पर लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हीमोफीलिया मरीजों का शहर के तीन हॉस्पिटल करेंगे निशुल्क ऑपरेशन, आईएमए अध्यक्ष की पहल पर लिया गया फैसला
Mon, 06 Dec 2021 03:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:05 PM IST
सार
आईएमए अध्यक्ष की पहल पर लिया गया फैसला, आईएमए कार्यालय के सीतापुर आई हॉस्पिटल में हुई हीमोफीलिया सोसायटी की बैठक।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हीमोफीलिया सोसायटी की ओर से आईएमए कार्यालय (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) सीतापुर आई हॉस्पिटल में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों की बैठक हुई। इस बीच आईएमए ने निर्णय लिया कि हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों का शहर के तीन अस्पताल निशुल्क ऑपरेशन करेंगे। साथ ही एक अस्पताल निशुल्क फैक्टर उपलब्ध कराएगा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि हीमोफीलिया की जांच गोरखपुर में निशुल्क नहीं है। निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए मरीजों को लगभग 6500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, लखनऊ में यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। जल्द ही शहर में भी निशुल्क जांच की भी व्यवस्था की जाएगी। बताया कि हीमोफीलिया वाले बच्चों को ज्यादातर घुटनों से खून बहने से परेशानी होती है। इसे हेमोर्थ्रोसिस कहते हैं।
इस बीमारी में घुटना खराब हो जाता है। अगर ऐसे मरीज भर्ती होना चाहते हैं तो इनका इलाज आईएमए की ओर से निशुल्क किया जाएगा। निशुल्क फैक्टर डॉ. सदानंद कौशिक के बुद्धा हॉस्पिटल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बीच अगर भर्ती होने या फिर ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो शाही ग्लोबल हॉस्पिटल बुद्ध विहार तारामंडल, बुद्धा हॉस्पिटल पार्क रोड, बॉम्बे हॉस्पिटल रेल विहार कॉलोनी मेडिकल कॉलेज रोड पर ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान दूर से आने वाले मरीजों को अगर रात्रि विश्राम की जरूरत पड़ती है तो उनके रुकने की भी व्यवस्था की जाएगी।