{"_id":"665b9ee02c5eeaa3cf086b04","slug":"three-friends-who-went-for-picnic-died-due-to-drowning-in-chiluatal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-576792-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की चिलुआताल में डूबने से मौत-8 दोस्त ऐसे निकले थे घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की चिलुआताल में डूबने से मौत-8 दोस्त ऐसे निकले थे घर से
Sun, 02 Jun 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
डुमरी नम्बर दो चिलुआताल में तीन बच्चों के डूबने के बाद खोजते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में बांसस्थान पुराने बामंत माता मंदिर के पीछे दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए गोरखनाथ इलाके के तीन युवकों की शनिवार को चिलुआताल में डूबने से मौत हो गई। एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद तीनों का शव नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के पुराना गोरखपुर मोहल्ले के राजू तिवारी (27), आकाश पासवान (25) व प्रमोद निषाद (24) अपने दोस्त गोपाल, अजय शर्मा, बबलू पांडेय, पवन पांडेय व राजेश गुप्ता के साथ चारपहिया गाड़ी से पिकनिक मनाने गुलरिहा क्षेत्र के पुराने बामंत माता मंदिर गए थे। मंदिर के पीछे मिट्टी के बर्तन में मीट पकाया जा रहा था।
विज्ञापन
दोपहर में शराब पीने के बाद छह युवक चिलुआताल में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि लौटने के बाद फिर से सभी ने शराब पी। इसके बाद राजू तिवारी, आकाश पासवान, प्रमोद निषाद, गाड़ी चालक गोपाल और अजय शर्मा फिर से ताल में नहाने चले गए।
विज्ञापन
यहां पहले से कुछ छोटे बच्चे नहाकर निकल रहे थे। बच्चों ने गहरे पानी में युवकों को जाने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। चार युवक गहरे पानी में चले गए। गोपाल ने बताया कि कुछ देर बाद चार युवकों को डूबता देख वह पानी से बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। उधर, मीट बना रहे तीन युवक नशे में उठने की हालत में नहीं थे।
युवकों के डूबने की सूचना आस-पास आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 और गुलरिहा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे तीन युवकों का शव ताल से बाहर निकलवाया।
तीनों युवक करते थे ये काम
राजू तिवारी दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की तीन वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जजमानी और गाड़ी चलाकर जीवनयापन करता था। आकाश पासवान दो भाइयों में बड़ा था। वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, प्रमोद निषाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गोरखनाथ पुल के नीचे सब्जी बेचता था।