{"_id":"657b64a5fa48d564d6067cc9","slug":"three-died-in-separate-road-accidents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-399227-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
कैंपियरगंज, गुलरिहा और चिलुआताल इलाके में हुईं घटनाएं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंपियरगंज, गुलरिहा और चिलुआताल इलाके में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के बस स्टेशन चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे ट्रक की चपेट में आने से निरंजन (35) की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह सात बजे साइकिल से अपने गांव बसंतपुर से किसी काम से बस स्टेशन चौराहे पर गया था। इसी दौरान भौराबारी की तरफ से आनंदनगर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जगतबेला प्रतिनिधि के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां कालेसर फोर लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुसहरा निवासी अंकित सिंह (24) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह अंकित अपनी बाइक से सहजनवां की तरफ से अपने घर लौट रहा था। अभी फोरलेन से अपने गांव कुसहरा के सर्विस लेन की तरह मुड़ने ही वाला था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, अभी शादी नही हुई थी, वह घर पर ही रह कर खेती का काम करता था।
सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक, मंगलपुर के बौडिहवा टोले के पास मंगलवार को सुबह स्कूल जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल 13 वर्षीय छात्रा श्रेया की बुधवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिपराइच क्षेत्र के नथुवां निवासी उमाशंकर की 13 वर्षीय बेटी श्रेया गुलरिहा क्षेत्र के मंगलपुर गांव के जगदीशपुर उत्तरी टोला निवासी मामा सतीश गौंड़ के घर रहकर गांव के ही बौडिहवा टोले पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। बौडिहवा नहर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया था। उधर, बुधवार देर रात श्रेया की मौत हो गई।