{"_id":"6a5e8d8e21cf8018d900f82a","slug":"three-day-conference-on-education-and-administrative-reforms-inaugurated-at-kendriya-vidyalaya-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1391963-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालयों में सुदृढ़ व्यवस्था समय की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय विद्यालयों में सुदृढ़ व्यवस्था समय की आवश्यकता
Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के वाराणसी संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुदृढ़ व्यवस्था समय की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
वह सोमवार को गोरखपुर में वाराणसी संभाग के केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य केवल प्रशासक नहीं बल्कि समाज के बौद्धिक और नैतिक विकास के मार्गदर्शक व भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं।
सहायक आयुक्त विजय कुमार सोलंकी ने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसमें विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, डिजिटल शिक्षा व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन की मेजबानी कर रहे केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक अविरल खुराना और शिक्षिका निवेदिता सिंह ने किया।