{"_id":"64e8fee3b04c73d6340efe14","slug":"three-criminal-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-283902-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानवाधिकार का फर्जी बोर्ड लगाने पर तीन पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानवाधिकार का फर्जी बोर्ड लगाने पर तीन पर जालसाजी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप पर मानवाधिकार कानून एवं भ्रष्टाचार निवारण राष्ट्रीय संगठन मंत्री का लगा था बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने बोलेरो पर फर्जी बोर्ड लगाकर जा रहे तीन लोगों पर जालसाजी व नियम के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कैंट थाने के दरोगा राजेश सिंह की तहरीर पर की है।
जानकारी के मुताबिक, दरोगा राजेश सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार को एमएमएमयूटी गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो आती दिखी। उसे रोककर उसमें सवार लोगों का नाम पता पूछा गया। उनकी पहचान सूरजकुंड निवासी राजनारायण कुमार, मोगलहा निवासी दयानंद जायसवाल व महराजगंज पनियरा निवासी मोनू गौड़ के रूप में हुई।
बोलेरो पर मानवाधिकार कानून एवं भ्रष्टाचार निवारण, राष्ट्रीय संगठन मंत्री का बोर्ड लगा था। लेकिन, उनके पास इस पद का कोई आई कार्ड नहीं था। पुलिस का मानना है कि बोर्ड रसूख दिखाकर ठगी करने के लिए लगाया गया था, जो जालसाजी का अपराध है।