{"_id":"6a128ba77b05d21e5b0a3122","slug":"three-children-drown-in-sarayu-river-gorakhpur-two-rescued-by-villagers-teen-girl-shivani-missing-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में मातम: नहाने गए भाई-बहन संग 3 डूबे, ग्रामीणों ने 2 को बचाया; किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में मातम: नहाने गए भाई-बहन संग 3 डूबे, ग्रामीणों ने 2 को बचाया; किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 24 May 2026 10:55 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 24 May 2026 10:55 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोब स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत तीन किशोर-किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रिंस और माया को बाहर निकाल लिया। माया सुरक्षित बताई जा रही है, जबकि प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीं शिवानी का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।