{"_id":"63bfbdb4fd8ddb34f93bf617","slug":"three-brothers-arrested-for-forgery-by-posing-as-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसडीएम बनकर जालसाजी करने वाले तीन भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसडीएम बनकर जालसाजी करने वाले तीन भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Thu, 12 Jan 2023 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों भाई फर्नीचर की दुकान पर गए थे। वहां पर छह हजार रुपये का फर्नीचर तीन हजार में मांगने लगे। दुकानदार ने मना किया तो एक ने खुद को एसडीएम बताते हुए कहा कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करा देंगे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को एसडीएम बताकर जालसाजी करने वाले तीन सगे भाइयों को बुधवार को राजघाट पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर पुलिस ने लोकसेवक का रूप धारण कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के बख्तियार निवासी मुहम्मद अशफाक, मुहम्मद इकबाल और मुहम्मद आफताब के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तीनों भाई फर्नीचर की दुकान पर गए थे। वहां पर छह हजार रुपये का फर्नीचर तीन हजार में मांगने लगे। दुकानदार ने मना किया तो एक ने खुद को एसडीएम बताते हुए कहा कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करा देंगे।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे दो सिपाहियों से दुकानदार ने कहा तो सिपाहियों पर भी कार्रवाई की धौंस देने लगे। सिपाहियों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर कुंवर गौरव सिंह ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि तीनों जालसाज हैं।
विज्ञापन