{"_id":"6a52b1acee512b0b1f097a07","slug":"three-arrested-for-stealing-mobile-phones-from-train-passengers-seven-phones-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1382085-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सात मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सात मोबाइल बरामद
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित यात्री हाॅल के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर तीनों भागने लगे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज के फरेंदा निवासी अरविंद यादव, तमकुंअहवा निवासी राजू साहनी व बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी इसराइल गद्दी के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल राहगीरों को बेचकर उससे मिले पैसों से अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस जांच में बरामद कई मोबाइल पहले से जीआरपी गोरखपुर में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए। इसके बाद संबंधित मुकदमों में बरामदगी और आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।