फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three arrested for man beaten death in maharajganj

यूपी: महराजगंज में मछली मारने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 02:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
three arrested for man beaten death in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना क्षेत्र के पौहरिया गांव में मंगलवार की रात मछली मारने के विवाद में खेत की रखवाली कर रहे युवक की लाठी डंडे व राड से हमला कर कुछ युवकों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उन तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी है। जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

पौहरिया ग्रामसभा के कोइरिया टोला निवासी सदानंद गौड (30) गांव के ही एक व्यक्ति के खेत की रखवाली करते थे। जिसमें वह मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति मंगलवार की देर रात खेत की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान लगभग रात दस बजे गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए तथा मछली मारने का प्रयास करने लगे। रखवाली कर रहे मेरे पति ने मछली मारने से मना किया तो विवाद हो गया।

गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच मामले को शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद वह घर जाने लगे, उसी दौरान घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी डंडे व लोहे की पाइप लेकर अचानक उनपर हमला बोल दिया, जिसमें वह अचेत होकर गिर पड़ें।

शोर सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए। हालात गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

उप निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मृतक सदानंद की पत्नी सावित्री देवी की तहरीर पर आरोपी संदीप, संतोष, गोलू व रविंद्र के खिलाफ हत्या समेत अन्य धारा का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें गोलू, संदीप, संतोष को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जबकि रविंद्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed