{"_id":"69b48292c273af023705362c","slug":"threatening-to-implicate-a-man-in-a-sexual-assault-case-the-fraudsters-tricked-him-into-transferring-money-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1256495-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खुद को लखनऊ सीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताया... युवती से 1.15 लाख की ठगी- जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुद को लखनऊ सीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताया... युवती से 1.15 लाख की ठगी- जानिए कैसे
Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:03 AM IST
सार
कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर कहा कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित चार धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने और उसके परिवार को फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामले को दबाने के नाम पर उसने 1.15 लाख रुपये की मांग की। धमकी से डरकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के जरिये कुल 1.15 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
साइबर ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहपुर के पादरी बाजार क्षेत्र की एक युवती से साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि सेक्सुअल असॉल्ट केस में फंसाने की धमकी देकर ठगों ने रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संगम चौराहा, मानस विहार कॉलोनी पादरी बाजार निवासी संजना नायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। 23 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की।
विज्ञापन
Trending Videos
कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर कहा कि उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित चार धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने और उसके परिवार को फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद मामले को दबाने के नाम पर उसने 1.15 लाख रुपये की मांग की। धमकी से डरकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के जरिये कुल 1.15 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद मामले को दबाने के नाम पर उसने 1.15 लाख रुपये की मांग की। धमकी से डरकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के जरिये कुल 1.15 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब युवती ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और एनसीआरपी पोर्टल पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।