फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   threated from jail

जेल में बंद बदमाश ने दी ठेकेदार को धमकी

Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
threated from jail
जेल में बंद बदमाश ने दी ठेकेदार को धमकी
विज्ञापन

देवरिया । जेल बंद एक बदमाश ने महाराजगंज के एक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी है। उसने जमानत न कराने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। धमकी देने वाला बदमाश कुशीनगर जिले का निवासी है। वह हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।

आरोप है कि जेल में बंद अपराधी ने मंगलवार की सुबह चार बजे ठेकेदार शिवभूषण उर्फ चंचल चौबे पुत्र कौशल किशोर चौबे के मोबाइल पर फोन किया। बदमाश ने जेल से ठेकेदार से जमानत पर छुड़वाने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सूत्रों की मानें तो बदमाश ने सुबह चार बजे, 9 बजे, 10 बजे और दिन के 12 बजे फोन कर ठेकेदार को धमकी दी है। ठेकेदार ने जमानत कराने में असमर्थता जताई तो उसने देख लेने की धमकी दी। उन्होंने इसकी जानकारी देवरिया जिला कारागार के जेल अधीक्षक को दी है। ठेकेदार की सूचना के बाद जेल प्रशासन ने बैरक की तलाशी कराई। जेल के अधिकारियों ने बदमाश से घंटों पूछताछ की। पूछताछ में बदमाश ने ठेकेदार से मोबाइल पर बात करने की बात स्वीकार की है। उसने जमानत करने की बात कही थी। जेल प्रशासन ने अभियुक्त के पास से मोबाइल बरामद कर लिया है। ठेकेदार ने डीएम और एसपी को फोन कर जानकारी दी है। एसपी डॉ. श्री पति मिश्र ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। ठेकेदार ने फोन से सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed