फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This time, in view of the heat, new technology ACs and coolers have been brought in Gorakhpur market.

Gorakhpur News: घर जाने की जरूरत नहीं, कार या ऑफिस से ही ऑन कर दे रहे एसी- जानिए क्या होगा फायदा

Sun, 31 Mar 2024 11:03 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

नई तकनीक की एसी, कूलर और पंखे की मांग ज्यादा है, क्योंकि ये सुविधाजनक हैं। यदि डेढ़ टन की एसी है और कमरे का आकार और लोगों की संख्या अधिक है तो दो टन क्षमता तक कमरे को ठंडा कर रही है। इस तकनीक के कारण एसी कुछ महंगी हुई है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे ही पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
This time, in view of the heat, new technology ACs and coolers have been brought in Gorakhpur market.
बाजार में बिकने वाले एसी व फ्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार गर्मी में नई तकनीक की एसी, कूलर और पंखों से राहत मिलेगी। बाजार में लगभग सभी मॉडलों में कन्वर्टेबल एसी हैं, जिसमें रिमोट के साथ सेंसर सिस्टम भी है। इस एसी में ऐसी तकनीक है कि लोड के अनुसार एसी खुद कमरे के तापमान को सामान्य कर दे रहा है।
विज्ञापन


साथ ही घर पहुंचने से पहले ही लोग आफिस या कार में बैठे कर ही रिमोट से घर का एसी शुरू कर दें रहे हैं। इससे पहले ही में ठंडक हो जा रही है। बढ़ती गर्मी में इससे बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, नई तकनीक की एसी, कूलर और पंखे की मांग ज्यादा है, क्योंकि ये सुविधाजनक हैं। यदि डेढ़ टन की एसी है और कमरे का आकार और लोगों की संख्या अधिक है तो दो टन क्षमता तक कमरे को ठंडा कर रही है। इस तकनीक के कारण एसी कुछ महंगी हुई है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे ही पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कूलर और पंखे भी अब रिमोट से संचालित हो रहे हैं। रिमोट वाले पंखें में लाइट को ऑन-ऑफ करने के साथ गति को कम या ज्यादा करना आसान हो गया है। इसके लिए बेड से उतरने की जरूरत नहीं होगी। अब बीएलडीसी तकनीक वाले पंखाें को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

कम बिजली खपत वाले पंखों में पहले गति धीमी रहती थी, लेकिन अब गति भी अच्छी मिल रही है। इन पंखों को उल्टा चला दिया जाएगा तो गर्म हवा बाहर निकल जाएगी।

This time, in view of the heat, new technology ACs and coolers have been brought in Gorakhpur market.
बाजार में बिकने वाले रिमोट से चलने वाले पंखे - फोटो : अमर उजाला

आइस पैक से मिलेगी ठंडी हवा
गर्मी से पहले ही छोटे आकार के काउंटर कूलर आ गए हैं। इनमें नौ इंच तक के कूलर भी शामिल हैं। इसे बेड या काउंटर पर लगाया जा रहा है।

छोटे आकार में आइस पैक लगाने से एसी की तरह ठंडी हवा मिल रही है, जबकि बड़े कूलर में हवा पूरी तरह ठंडी नहीं हो पा रही थी। रेती रोड के दुकानदार अमरेश श्रीवास्तव ने बताया कि नौ इंच से लेकर 170 लीटर के कूलर हैं। इस बार अच्छी तकनीक के छोटे कूलर बाजार में हैं। छोटे कूलर में मोटर की क्षमता और सूखी घास की गुणवत्ता अच्छी कर दी गई है।

इलेक्ट्रिकल्स व्यापारी अमित कश्यप ने बताया कि एसी, कूलर और पंखें में नई तकनीक आ गई है। इस बार कन्वर्टेबल एसी ज्यादा बिक रही है, जिसमें सेंसर लगा हुआ है। इसमें आवश्यकता अनुसार डेढ़ टन की एसी दो टन क्षमता तक कमरे को ठंडा कर सकती है, जबकि कमरा अधिक ठंडा हो गया तो भी तापमान सामान्य कर रही है।

गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  राजीव रस्तोगी ने बताया कि गर्मी में कंपनियों ने इलेक्ट्रिकल सामान को ऐसा बनाया है कि कम बिजली खर्च हो और कमरा पर्याप्त ठंडा हो जाए। कामर्शियल कूलर भी पहले की अपेक्षा अच्छी गुणवत्ता वाले हैं। छोटे कूलर और पंखों की मांग अधिक है। पहले शहर में एसी और कूलर की मांग ज्यादा होती थी, लेकिन अब देहात क्षेत्र से भी एसी के अधिक ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed