फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thieves closed guard room at residence of Municipal Commissioner Gorakhpur

गोरखपुर: नगर आयुक्त के आवास पर चोरों ने बंद कर दिया था गार्ड रूम, बिखरी मिली कई फाइलें

Sat, 26 Jun 2021 07:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 07:09 PM IST
सार

नगर आयुक्त रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। वह कार्यालय का कुछ काम निपटा रहे थे। अचानक कर्मचारियों ने शोर मचाया तो वह बाहर निकले। पता चला कि दो चोर आवास के अंदर घुसे हैं।

विज्ञापन
thieves closed guard room at residence of Municipal Commissioner Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर कैंट इलाके के गांधी गली स्थित नगर आयुक्त अविनाश सिंह के सरकारी आवास में शुक्रवार को घुसे चोरों गार्ड रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। खाना बनाने वाले ने कैंप कार्यालय के बाहर एक चप्पल देखी तो शोर मचाया। इसके बाद चोर अंदर जाकर छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक चोर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नगर आयुक्त रात में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। वह कार्यालय का कुछ काम निपटा रहे थे। अचानक कर्मचारियों ने शोर मचाया तो वह बाहर निकले। पता चला कि दो चोर आवास के अंदर घुसे हैं। नगर आयुक्त ने कैंट पुलिस को सूचना दी। नगर आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों ने आवास में दो चोरों के घुसने की जानकारी दी है। एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सरकारी आवास में ही नगर आयुक्त का कैंप कार्यालय है। पुलिस की मौजूदगी में कैंप कार्यालय की जांच हुई तो कई फाइलें, नगर आयुक्त की फोटो आदि बिखरी मिलीं। लैपटाप भी खुला था। नगर आयुक्त आवास में अकेले रहते हैं। संभावना है कि चोरों को किसी फाइल की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट सुधीर सिंह ने बताया कि एक चोर को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों के गैंग को पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed