फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be no cloud of dust Interlocking will be done on the roadsides, saplings will be planted.

बदल रहा है गोरखपुर: नहीं उड़ेगा धूल का गुबार, सड़कों के किनारे होगी इंटरलॉकिंग; लगेंगे पौधे

Thu, 01 Feb 2024 11:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Feb 2024 11:27 AM IST
सार

नगर निगम मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि गोरखपुर शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग की जा रही है। इससे सड़कों पर धूल कम उड़ेगी। साथ ही मुख्य मार्गों पर पौधरोपण कर वहां ग्रीन बेल्ट स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
There will be no cloud of dust Interlocking will be done on the roadsides, saplings will be planted.
प्रेमचंद पार्क के पास रोड के किनारे लगाई जा रही इंटरलॉकिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की सड़कों के किनारे मिट्टी-कीचड़ और उड़ते धूल के गुबार से जल्द ही राहत मिलगी। शहर की 21 सड़कों की सूरत बदलेगी, यहां इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। नगर निगम ने इन सड़कों को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में शामिल किया है। शासन की ओर से 52 करोड़ का बजट भी मिल चुका है। इन कार्यों के होने से पर्यावरण प्रदूषण का स्तर भी कम हो जाएगा और आने-जाने में दिक्कतें नहीं होगी।

विज्ञापन


इस समय शहर में टू लेन, फोर लेन और सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है और वहीं शहर के भीतर की सड़कें टूट गईं हैं। सड़क के किनारे मिट्टी और कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। हवा चलने पर धूल भी उड़ता है। इसके चलते पर्यावरण प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती है।
विज्ञापन


देशभर के 102 प्रदूषित शहरों में वायु प्रदूषण की रोकथाम और हवा को साफ-सुथरा रखने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम की 21 सड़कों को शामिल किया गया है। 28 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का शिलान्यास भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग, ग्रीन बेल्ट का निर्माण, सीसी रोड, पौधरोपण आदि कार्य होंगे। वहीं, सड़कों काे साफ-सुथरा रखने के लिए मैकेनाइज्ड और वैक्यूम क्लीनिंग से सफाई की जाएगी।

यहां ये कार्य कराए जाएंगे
  • मेडिकल रोड से सेंट पॉल स्कूल तक हाट मिक्स प्लांट से सड़क और नाली निर्माण।
  • दिव्यनगर में हाट मिक्स प्लांट से सड़क सुधार और दोनों तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग।
  • चरगांवा में यूनियन बैंक से मेडिकल कॉलेज रोड तक इंटरलॉकिंग।
  • महादेव झारखंडी, देवरिया मुख्य मार्ग से प्रदूषण चौराहा के पास पुलिया तक दोनों पटरी पर इंटरलॉकिंग।
  • धर्मशाला पुल से तरंग ओवर ब्रिज तक ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा।
  • रामजानकीनगर मुख्य मार्ग पर नकहा ओवर ब्रिज मोड़ तक हाट मिक्स प्लांट से सड़क निर्माण।
  • दिलेजाकपुर में जटाशंकर चौक होते हुए विजय मैरिज हाल तक सीसी सड़क व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग।
  • मोहद्दीपुर में पावर हाउस रोड एवं कसया रोड से चार फाटक तक सड़क मरम्मत।

नगर निगम मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि गोरखपुर शहर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग की जा रही है। इससे सड़कों पर धूल कम उड़ेगी। साथ ही मुख्य मार्गों पर पौधरोपण कर वहां ग्रीन बेल्ट स्थापित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed