फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be live telecast of Pran Pratishtha program in major temples including Gorakhnath.

Gorakhpur News: गोरखनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be live telecast of Pran Pratishtha program in major temples including Gorakhnath.
गोरखनाथ मंदिर में बज रही रामधुन, 16 को होगा श्रीरामचरितमानस पाठ
विज्ञापन

सभी मंदिरों में भी मनेगा दीपोत्सव, तैयारियों में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी पूरा शहर बनेगा। गोरखनाथ मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में बड़े स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किए जाने की तैयारी है।
गोरखनाथ मंदिर अभी से ही राममय हो गया है। मंदिर में लगे लाउडस्पीकर पर राम आएंगे तो अंगना सजाउंगी..., मेरे घर राम आए हैं, ठुमक चलत रामचंद्र... आदि भजन बजाए जा रहे हैं। मंदिर के द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में 16 से 22 जनवरी तक अनवरत श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। 22 जनवरी को एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सजीव दिखाया जाएगा। शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। समापन पर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

गीता प्रेस में 500 लोग देखेंगे सजीव प्रसारण
22 जनवरी को गीता प्रेस के लीला चित्र मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद सीधा प्रसारण शुरू होगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन तक दिखाया जाएगा। प्रसाद के लिए राजस्थान से देसी घी का लड्डू मंगाया जा रहा है। इस दौरान गीता प्रेस के सभी कार्य बंद रहेंगे। सभी ट्रस्टी, अधिकारी व कर्मचारी लीला चित्र मंदिर में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता वाटिका में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ 21 को
गीता वाटिका में 21 जनवरी को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की शुरुआत होगी। पूर्णाहुति 22 जनवरी को सुबह 9:30 बजे होगी। 10 से 11 बजे तक श्रीरामचतुष्टय की पूजा की जाएगी। 11 बजे से कथा पंडाल में सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। हनुमान प्रसाद स्मारक समिति के संयुक्त सचिव रसेंदु फोगला ने बताया कि तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दोपहर एक बजे प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी क्रम में हनुमान मंदिर बेतियाहाता, पंचमुखी हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास, रेती चौक कालीबाड़ी, गोलघर काली मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।


----------

21 हजार दीपों से जगमग होगा गुरु गोरक्षनाथ घाट
गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति के अध्यक्ष अनुराग मझवार ने बताया कि गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रंगोली व दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। घाट को 21 हजार दीपों से सजाया जाएगा। कोलकाता से आए कलाकार राम दरबार का निर्माण करेंगे। सुबह से शाम तक समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed