{"_id":"66d461ae7702830cef0aecca","slug":"there-was-relief-after-rain-in-gorakhpur-on-sunday-uneasiness-had-increased-due-to-heat-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गर्मी के बीच बारिश ने पहुंचाई राहत, पारा नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गर्मी के बीच बारिश ने पहुंचाई राहत, पारा नीचे गिरा
Sun, 01 Sep 2024 06:14 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
दोपहर में बारिश होने के बाद मौसम में नमी आ गई
- फोटो : अमर उजाला
लगातार पड़ रही गर्मी के बीच रविवार को दोपहर में रुक-रुक बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच पारा भी नीचे आ गया है। बारिश होने से फसलों को भी फायदा हुआ है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक रुक- रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
पिछले दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। पारा बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, लेकिन रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शहर में जगह- जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी बन गई है। शहर के निवासी मनोज, सौरभ आदि ने कहा कि लगातार तेज धूप होने से उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन बारिश होने से काफी राहत मिली है।