फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a ban on entry into Kusamhi forest for one and a half hours due to elephant straying.

गोरखपुर में फिर बिदका हाथी: प्रवेश पर डेढ़ घंटे तक रोक, फ्लाइट पकड़ने में हुई दिक्कत

Sat, 14 Oct 2023 01:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

बिदके हाथी को विनोद वन में रखने की वजह से इसे पिछले आठ महीने से आम लोगों के लिए बंद किया गया है। हाथी को चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाना है, जिसके लिए जमीन भी चिन्हित हो गई है। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते अब तक इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
There was a ban on entry into Kusamhi forest for one and a half hours due to elephant straying.
हाथी बिदकने के बाद कुसम्ही रोड को बंद कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर। विनोद वन पार्क में हाथी बिदकने के चलते शुक्रवार दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक देवरिया और कुशीनगर जाने वाले रास्ते पर एयरपोर्ट के आगे रजही के पास रोक लगाई दी गई थी। इसके चलते शहर में हवाई जहाज व ट्रेन से सफर करने वालों को काफी दिक्कत हुई। देरी के चलते कई यात्रियों की फ्लाइट छूटने की भी चर्चा रही, हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है किसी यात्री ने फ्लाइट छूटने की सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन


हाथी को नियंत्रित करने के दौरान कोई व्यक्ति चपेट में न आए, इसके चलते पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक देवरिया और कुशीनगर मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन


इसके चलते कुशीनगर और देवरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से घूमकर शहर में आना पड़ा। गोरखपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1:55 बजे हैदराबाद की फ्लाइट जाती है, जिसके कई यात्रियों के रास्ते में ही फंसे रह जाने की चर्चा है। बिहार से आने वाली प्राइवेट बसें भी देर से अपने स्टापेज तक पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विनोद वन आठ महीने से बंद, कागजी कार्रवाई में उलझे अधिकारी

बिदके हाथी को विनोद वन में रखने की वजह से इसे पिछले आठ महीने से आम लोगों के लिए बंद किया गया है। हाथी को चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाना है, जिसके लिए जमीन भी चिन्हित हो गई है। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के चलते अब तक इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है। अधिकारियों की कागजी प्रक्रिया इतनी पेचीदा हो गई है कि अभी तक हाथी को शिफ्ट किए जाने के लिए बाड़े का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed