{"_id":"65beb7d5a69d8a6dc7059d83","slug":"there-may-be-light-drizzle-with-thunder-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-454764-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में गरज चमक के साथ आज हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, मौसम में बदलाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में गरज चमक के साथ आज हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, मौसम में बदलाव के आसार
Sun, 04 Feb 2024 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:45 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय हुआ है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में इसका असर रविवार को देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिन में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को भी इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। सोमवार काे हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। उधर, शनिवार को दिन में चटक धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय हुआ है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में इसका असर रविवार को देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिन में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार को भी इसका असर देखने को मिलेगा।
इस दौरान कुछ स्थान पर बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। एक फरवरी को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का असर देखने को मिला था।