फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There are forces spreading malicious propaganda even from outside the country: Chief Minister

देश के बाहर भी हैं दुष्प्रचार करने वाली ताकतें : मुख्यमंत्री

Thu, 22 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
There are forces spreading malicious propaganda even from outside the country: Chief Minister
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को भारत की एकता और भारत की मजबूती से परेशानी है, वही लोग आज भारत के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। दुष्प्रचार वाली ये ताकतें भारत के अंदर भी हैं और भारत के बाहर से भी स्पॉन्सर्ड (प्रायोजित) हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि समाज को बांटने वाले और सामाजिक एकता को तोड़ने वाले निशाचर रावण से प्रेरित हैं क्योंकि रावण भी एकता को खंडित करता था। उन्होंने कहा कि जो लोग जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर समाज की एकता को खंडित करके भारत को कमजोर करना चाहते हैं, उनके अंदर रावण की आत्मा आ गई है। सीएम योगी मंगलवार शाम मानसरोवर रामलीला मैदान में रामलीला समिति, आर्यनगर की तरफ से आयोजित प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत जब कमजोर होता है तब कोई राम जन्मभूमि अपमानित होती है। भारत जब कमजोर होता है तब कोई कृष्ण जन्मभूमि अपमानित होती है। भारत जब कमजोर होता है तब कोई काशी विश्वनाथ का मंदिर अपमानित होता है। जब भारत कमजोर होता है तब कोई सोमनाथ का मंदिर तोड़ा जाता है, लूटा जाता है। जब भारत कमजोर होता है तब नारी गरिमा तार-तार होती है। उनके बाजार लगते हैं, उनकी बोलियां लगती हैं, उन्हें नीलाम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने समझाया कि इसके इतर जब भारत मजबूत होता है, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा यशस्वी नेतृत्व प्राप्त होता है, तब भारत 500 वर्ष पहले तोड़ी गई गरिमा को वापस पाने में समर्थ होता है और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बारे में वे लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिन लोगों ने अभी तक अयोध्या में रामलला के दर्शन भी नहीं किए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि बजरंगबली की तरह आपको भी आज के कालनेमियों को पहचानना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed