{"_id":"6724755baac8ef7a6f00c92f","slug":"theft-in-the-house-of-a-retired-engineer-in-gorakhpur-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर के अनोखे चोर... पहले रिटायर्ड इंजीनियर के घर में खेला जुआ, फिर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर के अनोखे चोर... पहले रिटायर्ड इंजीनियर के घर में खेला जुआ, फिर की चोरी
Fri, 01 Nov 2024 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Nov 2024 12:13 PM IST
सार
गोरखपुर के शिवपुर सहबाजगंज में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चोरी की वारदात से पहले घर में जुआ खेला। इसके बाद चोरी की।
विज्ञापन
Gorakhpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलहिरा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज में रिटायर्ड सिंचाई विभाग के इंजीनियर लाल बिहारी पांडेय के घर का ताला तोड़कर अलमारियों में रखी नकदी और गहने चोरी कर लिए।
चोरों ने बड़े आराम से एक कमरे में बैठकर जुआ भी खेला है। बिस्तर पर ताश की पत्तियां बिखरी पड़ी थी। कालोनी के लोगों ने बृहस्पतिवार को घर का टूटा ताला देखकर लाल बिहारी को फोन कर सूचना दी।
उन्होंने बनारस से कॉल कर अपने रिश्तेदार को घर भेजा, सूचना पर गुलरिहा पुलिस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार, शिवपुर सहबाजगंज निवासी लाल बिहारी पांडेय रविवार का पूरे परिवार के साथ बनारस अपने बेटे के पास गए।
विज्ञापन
बेटा बनारस में ही नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को उन्हें चोरी की सूचना मिली। इसके बाद शहर में रहने वाले दामाद को कॉल कर घर भेजा। दामाद ने डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस के साथ अंदर घुसने पर पता चला कि घर के चार कमरों की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था।

कमरे में बिछी थी ताश की पत्तियां
सोने चांदी के गहने के डब्बे फेंके हुए थे। बिस्तर पर सारे कपड़े बिखरे पड़े थे। एक कमरे में ताश की पत्तियां बिछी थी। पुलिस की माने तो चोरी के लिए घुसे चोरों ने बैठकर जुआ खेला। इसके बाद चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। कितनी चोरी हुई है, इसका पता गृह स्वामी के लौटने के बाद ही चल पाएगा।